RSS Centenary Celebrations : संघ का मकसद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का, RSS के शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी

RSS Centenary Celebrations : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस की शताब्दी समारोह के अवसर पर कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि संघ की शताब्दी का साक्षी बन रहे हैं.

RSS Centenary Celebrations :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस की शताब्दी समारोह पर संगठन के राष्ट्र योगदान को दर्शाते हुए विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ का मकसद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का है. दशहरा के दिन 100 साल पहले संघ की स्थापना महज संयोग नहीं थी, बल्कि यह हजारों सालों से चली आ रही परंपरा का पुनर्जागरण था. मोदी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि संघ की शताब्दी का साक्षी बन रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक, जो लगातार देश सेवा और समाज सशक्तिकरण में समर्पित हैं, इस डाक टिकट में भी रिफलेक्ट हो रहे हैं. उन्होंने इन स्मारक सिक्कों और डाक टिकटों पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जैसे महान नदियां अपनी तटों पर मानव सभ्यताओं को पोषण देती हैं, वैसे ही संघ की धारा और तटों पर अनगिनत जीवन फले-फूले हैं. शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र निर्माण के महान उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हुए समाज और देश को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के समय की चुनौतियां अलग हैं, जैसे अन्य देशों पर आर्थिक निर्भरता, हमारी एकता को तोड़ने की साजिश, जनसांख्यिकी बदलने की कोशिशें. उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में पूरी विनम्रता के साथ कहता हूं कि मैं संतुष्ट हूं कि हमारी सरकार इन सभी मुद्दों का प्रभावी ढंग से सामना कर रही है और देश के हित में काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >