Gujarat Science City: जब 'रोबोट चायवाला' बढ़ा पीएम मोदी की ओर, तस्वीरों में देखें फिर क्या हुआ

Gujarat Science City: यदि आप गुजरात साइंस सिटी घूमने का मन बना रहे हैं तो आप मंगलवार से रविवार तक जा सकते हैं. विजिटिंग टाइम सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक है. यहां अलग-अलग सेक्शन के लिए टिकट चार्ज किया जाता है. सामान्य व्यक्ति के लिए एंट्री टिकट 50 रुपये का होता है. जानें यहां की खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर गुजरात साइंस सिटी की है जिसे शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- Spectacular Robotics Gallery at the Gujarat Science City! आपको बता दें कि गुजरात साइंस सिटी में आप मंगलवार से रविवार तक जा सकते हैं. अब बात करते हैं पीएम मोदी के द्वारा फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीरों की…

एक तस्वीर में चाय सर्व करते रोबोट्स नजर आ रहे हैं. रोबोट प्रधानमंत्री मोदी को चाय देता दिख रहा है. विजुअल हैं गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी के रोबोटिक गैलरी की जिसे गुजरात साइंस सिटी में हाल में जोड़ा गया है, जो अहमदाबाद में स्थित है.

गुजरात साइंस सिटी की बात करें तो यहां पर सिर्फ रोबोटिक गैलरी ही नहीं, बल्कि नेचर पार्क, एक्वाटिक गैलरी और शार्क टनल भी देखने को लोगों को मिलेंगे. पीएम मोदी ने इन सभी का टूर किया, लेकिन रोबोटिक गैलरी ने लोगों का खासा ध्यान खींचने का काम किया.

रोबोटिक गैलरी को रोबोट टेक्नोलॉजी से लोगों को रू-ब-रू कराने के लिए डेवलप किया गया है. ये एक इंटरैक्टिव गैलरी है. लोगों का ध्यान खींचने वाले इस गैलरी की बात करें तो ये 11000 स्कॉयर मीटर से ज्यादा एरिया में बनाया गया है. इस गैलरी में विजिटर्स सभी फील्ड के एडवांस रोबोट्स को एक्सप्लोर करने का अवसर मिलेगा.

यदि आप साई-फाई मूवीज देखना पसंद करते हैं, तो ट्रांसफॉर्म्स का नाम आपके कानों तक जरूर पहुंचा होगा. हॉलीवुड में बनी इस मूवी में विशालकाय रोबोट्स को दिखाया गया है, जो कार, हवाई जहाज और दूसरे व्हीकल्स में बदलते नजर आते हैं. इस गैलरी में एक ट्रांसफॉर्म का रेप्लिका रखा हुआ है. इस गैलरी में अलग-अलग फ्लोर पर तमाम सेक्टर्स के रोबोट्स आपको देखने को मिलेंगे.

इस गैलरी में यदि आप पहुंचेगे तो आपका स्वागत भी रोबोट ही करेंगे. यहां आपको रिसेप्शन पर रोबोट नजर आएगा, जो एक ह्यूमनॉइड है. इसमें सोशल स्किल्स मिलती हैं. ये ह्यूमनॉइड रोबोट विजिटर्स का स्वागत करते नजर आते हैं और उन्हें इस फैसिलीट से इंट्रोड्यूस कराता है. इतना ही नहीं ये लोगों से बातचीत भी करने में सक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >