छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सड़क हादसा, पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सड़क हादसा हुआ जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी. जानें कैसे हुआ ये हादसा

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक सड़क हादसे में एक बच्चे और पांच महिलाओं की मौत हो गयी है. हादसे को लेकर बलौदा बाजार एसएसपी दीपक झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना पलारी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गोदा पुल के पास हुई.


पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे लोग

खबरों की मानें को हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. खबरों की मानें तो, सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक की पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें छह लोगों की जान चली गयी.

गौड़ा पुलिया के करीब दुर्घटना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अंतर्गत गौड़ा पुलिया के करीब देर रविवार देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के लटुआ गांव निवासी ये लोग परसदा गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. देर रात जब वे गौड़ा पुलिया के करीब पहुंचे तब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया.

पांच महिलाओं और छह वर्ष के एक बच्चे की मौके पर ही मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया इस घटना में पिकअप वाहन में सवार पांच महिलाओं और छह वर्ष के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 21 अन्य घायल हो गये. घायलों में से पांच की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच ग्रामीणों को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है. वहीं 16 अन्य घायलों का बलौदाबाजार के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

Also Read: Karnataka Results: ममता बनर्जी ने MP और छत्तीसगढ़ में भी हार की कर दी भविष्यवाणी, कहा- BJP के अंत की शुरुआत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >