VIDEO: 'मुझे बचा लो… ये लोग मार डालेंगे', मदद मांगती रही गर्भवती, कुछ घंटे बाद हुई मौत

रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. पहली डिलीवरी के लिए भर्ती 25 वर्षीय गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उसकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में 25 साल की गर्भवती कल्पना मिश्रा रोते हुए वार्ड से बाहर आती नजर आ रही हैं. वह अपनी मां और परिजनों से मदद की गुहार लगाते हुए कहती हैं, “मुझे बचा लीजिए मां, ये लोग मार डालेंगे.” यह उनकी जिंदगी की आखिरी गुहार साबित हुई.

पहली डिलीवरी के लिए भर्ती थी प्रसूता

परिजनों के मुताबिक, कल्पना को पहली डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वीडियो में मदद मांगने के कुछ घंटे बाद ही कल्पना और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. बेटी को खोने के बाद परिवार ने अस्पताल के बाहर धरना दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: Kanpur Plane Crash: गंगा बैराज के पास आसमान से आया मौत का कहर, ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

2 नर्सों को किया निलंबित

मामले में अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी पर मौजूद दो नर्सों को निलंबित कर दिया है. परिवार ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई और FIR की मांग कर रहा है. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत की एक आशंका एनेस्थीसिया की ज्यादा मात्रा दिए जाने की जताई है.

ये भी पढ़ें: पटना में आकाशवाणी रोड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

अस्पताल अधीक्षक ने इलाज में लापरवाही से किया इनकार

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि महिला का इलाज तय मेडिकल प्रक्रिया के अनुसार किया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >