पकी हुई खाने-पीने की चीजों की सप्लाई करने वाले रेस्तराओं को Lockdown से मिली छूट

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामानों की आपूर्ति और उपलब्धता बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किया है.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामानों की आपूर्ति और उपलब्धता बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किया है. इसमें कहा गया है कि छोटी खुदरा दुकानों, बड़ी संगठित खुदरा दुकानों और ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिये जरूरी सामान उपलब्ध हैं. इसके साथ ही पके हुए खाने-पीने की चीजों की सप्लाई करने वाले रेस्टोरेंट्स को लॉकडाउन से छूट दी गयी है.

इसके साथ ही, गृह मंत्रालय ने कृषि मंत्रालय और एग्रीकल्चर, कोऑपरेशन एंड फार्मर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट को पत्र भी लिखा है. इसमें कहा गया है कि कुछ राज्य पशुओं के चारे को अंतरराज्यीय सीमाओं पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. पत्र में यह साफ कर दिया है कि ट्रांसपोर्टेशन और पशुओं के चारे का अंतरराज्यीय आदान-प्रदान जरूरी सेवाओं में शामिल है. इसलिए क्षेत्रीय एजेंसी पशुओं के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >