बिहार के रवीश कुमार बने फिनलैंड में भारत के राजदूत

Ravish Kumar of Bihar appointed as the next Ambassador of India to Finland : रवीश कुमार को भारत सरकार ने फिनलैंड में देश का राजदूत नियुक्त किया है. वर्तमान में वे विदेश में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. विदेश मंत्रालय के वे सबसे युवा प्रवक्ता थे. विदेश मंत्रालय में पदस्थापित होने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे.

नयी दिल्ली : रवीश कुमार को भारत सरकार ने फिनलैंड में देश का राजदूत नियुक्त किया है. वर्तमान में वे विदेश में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. विदेश मंत्रालय के वे सबसे युवा प्रवक्ता थे. विदेश मंत्रालय में पदस्थापित होने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे.

मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान से यह जानकारी मिली है. कुमार काफी समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं. त्रालय के बयान के अनुसार, 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी तथा मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया.इसमें कहा गया है कि कुमार अपना दायित्व जल्द ही संभाल सकते हैं.

रवीश कुमार बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने भागलपुर के माउंट एसिस स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की थी. उसके बाद उन्होंने डीपीएस से 12वीं तक पढ़ाई की और फिर दिल्ली के हंसराज कॉलेज से इतिहास में आनर्स किया.

रवीश कुमार ने 1995 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय विदेश सेवा में आये. उनका राजनयिक कैरियर जकार्ता से शुरू हुआ. वे यहां 2010 से 2013 तक पदस्थापित रहे थे.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >