ऑनलाइन ग्रॉसरी हब के आइसक्रीम क्रेट में दिखा चूहा, FDA से कार्रवाई की मांग

Rat in Ice Cream Crate: ऑनलाइन ग्रॉसरी की रफ्तार भरी डिलीवरी के बीच साफ-सफाई को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के कल्याण स्थित एक क्विक-कॉमर्स हब में आइसक्रीम रखने वाले क्रेट के अंदर चूहा घूमता दिखा. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने नाराजगी जताई और FDA से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.

Rat in Ice Cream Crate: महाराष्ट्र के कल्याण में एक क्विक-कॉमर्स डिलीवरी हब से सामने आए वीडियो ने ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी की साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में आइसक्रीम रखने वाले स्टोरेज क्रेट के अंदर एक जिंदा चूहा घूमता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और जांच की मांग की जा रही है.

आइसक्रीम के बीच घूमता दिखा चूहा

मामला कल्याण के गोदरेज हिल इलाके का बताया जा रहा है. यहां एक बड़े क्विक-कॉमर्स प्रोवाइडर के स्थानीय फुलफिलमेंट यूनिट के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया गया. फुटेज में स्टोर किए गए फ्रोजन सामान के आसपास चूहा घूमता नजर आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगाने वाले ग्राहकों ने हाइजीन और फूड सेफ्टी को लेकर चिंता जताई है.

FDA से जांच और कार्रवाई की मांग

लोगों ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और नगर निकाय से डिलीवरी हब की तत्काल जांच कराने और फुड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी गड़बड़ियां

इससे पहले महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के मलाड स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की थी. जांच के दौरान वहां गंभीर गंदगी, बड़ी संख्या में चूहों की मौजूदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, फूड सेफ्टी अधिकारियों ने 7 अगस्त को मलाड पश्चिम के सर्वोदय भुवन, रामचंद्र लेन स्थित फैसिलिटी का निरीक्षण किया था.

फर्श पर रखा मिला खाना, कोल्ड स्टोरेज में भी खामियां

जांच में सामान के गलत तरीके से रख-रखाव, दूषित रैक या सीधे फर्श पर खाद्य उत्पाद रखने और कोल्ड स्टोरेज की खराब व्यवस्था जैसी कई कमियां सामने आई थीं. इसके अलावा एक्सपायर, डैमेज या पैकेजिंग से छेड़छाड़ किए गए खाद्य उत्पाद भी मिलने की बात कही गई थी.

चूहों से बचाव और कचरा प्रबंधन पर भी उठे सवाल

FDA ने अच्छी कीट और रैट कंट्रोल सिस्टम की कमी, खराब कचरा प्रबंधन और उचित रखरखाव नहीं होने जैसी खामियां भी दर्ज की थीं. खाद्य सामग्री संभालने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई थी.

फूड लाइसेंस किया गया सस्पेंड

इन उल्लंघनों के आधार पर Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 32(3) और संबंधित लाइसेंसिंग नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की. रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित यूनिट का फूड लाइसेंस 27 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. इस दौरान प्रतिष्ठान को खाद्य उत्पाद बेचने, वितरित करने या उससे जुड़ा कारोबार करने की अनुमति नहीं है. नियमों का उल्लंघन कर कारोबार जारी रखने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

Also Read: ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >