1 जनवरी 2024 को बन जाएगा राम मंदिर, त्रिपुरा में बोले अमित शाह, कहा- पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित

त्रिपुरा में जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर के तैयार होने की घोषणा कर दी. चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और माकपा पर जमकर हमला किया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट दुनिया से और कांग्रेस भारत से गायब हो गयी है.

Tripuja: जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर के तैयार होने की घोषणा कर दी. शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल यानी 2024 में राम मंदिर (Ram Mandir in 2024) तैयार हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और माकपा ने लंबे समय तक राम मंदिर के मुद्दे को अदालत के अधिकार क्षेत्र में रखा था. वहीं, पीएम मोदी ने शीर्ष अदालत के फैसले के बाद मंदिर का शिलान्यास कर दिया.

कम्युनिस्ट और कांग्रेस पर निशाना:  चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और माकपा पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि तीन दशक के त्रिपुरा में कम्युनिस्ट सरकार रही है. लेकिन उन्होंने यहां सिर्फ शासन किया. विकास का कोई काम भाकपा ने नहीं किया. वहीं कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी विकास का काम नहीं किया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट दुनिया से और कांग्रेस भारत से गायब हो गयी.

जमकर की बीजेपी की तारीफ: गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल त्रिपुरा में हैं. यहां उन्होंने दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में बीजेपी की रथयात्रा को हरी झंडी दिखायी. इससे पहले उन्होंने उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में भी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखायी थी.
बता दें, इसी साल मार्च में त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव हो सकता है. ऐसे में बीजेपी अभी से ही रणनीति बनाने में जुट गई है. प्रदेश में इन रथ यात्राओं का मकसद भी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देना है.

Also Read: Air India की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का एक और मामला, कंबल पर किया पेशाब, DGCA ने जारी किया नोटिस

पीएम मोदी और बीजेपी के हाथ में देश सुरक्षित: अमित शाह ने त्रिपुरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के हाथ में देश पूरी तरह सुरक्षित है. त्रिपुरा का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में मौजूदा सरकार ने अंधकार की जगह अधिकार दिए, विनाश की जगह विकास से लोगों को रूबरू किया है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >