राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे

Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक ( RSS ) ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि कुछ “हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें” इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज की छवि खराब करने की कोशिश कर रहीं हैं.

Ram Mandir Donation Case : अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी और गड़बड़ी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस पूरे मामले की गहन जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि यह घटना करोड़ों राम भक्तों की आस्था को आहत करने वाली है.

दोषियों को मिले कड़ी सजा

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने राम मंदिर में चोरी के मामले को बेहद निंदनीय घटना बताया है.उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेंगी.

हिंदू समाज धैर्य और संयम बनाए रखे

RSS के महासचिव होसबाले ने हिंदू समाज से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कुछ “हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें” इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज की छवि खराब करने की कोशिश कर रहीं हैं, ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए संयम जरूरी है.

यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

राम मंदिर ट्रस्ट को दिए सुझाव

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मंदिर के प्रबंधन और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने की अपील की है.उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, मौजूदा भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति जल्द खत्म होनी चाहिए.

SIT जांच का किया समर्थन

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) का समर्थन किया. होसबाले ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT बनाई गई है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी केस में एक्शन, आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >