Video : अयोध्या राम मंदिर के आरती का लाइव वीडियो देखें

Video : यूपी के अयोध्या राम मंदिर में इस बार दशहरा खास होने वाला है. संत-महंतों की उपस्थिति में रामलला का राज्याभिषेक किये जाने की तैयारी है. विशेष श्रृंगार और 56 भोग का आयोजन भी मंदिर में किया जाएगा. इस बीच आरती का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Video : यूपी के अयोध्या राम मंदिर में इस बार दशहरा खास होने वाला है. संत-महंतों की उपस्थिति में रामलला का राज्याभिषेक किये जाने की तैयारी है. विशेष श्रृंगार और 56 भोग का आयोजन भी मंदिर में किया जाएगा. इस बीच आरती का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

इस साल अयोध्या राम मंदिर में दशहरा बहुत खास होने जा रहा है. विजयदशमी पर पहली बार संत-महंतों की उपस्थिति में भगवान रामलला का राज्याभिषेक समारोह देखने को मिलेगा. पहले भगवान रामलला और प्रथम तल पर विराजित राजा राम का औषधीय द्रव्यों से अभिषेक कर विधिपूर्वक पूजन किया जाएगा. इसके बाद विशेष श्रृंगार किया जाएगा और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे. फिर दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी. यह समारोह भक्ति और परंपरा का अद्भुत अनुभव होगा.

यह भी पढ़ें : अयोध्या बना वैश्विक धार्मिक स्थल, 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

राम दरबार में क्या है खास

अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति 4.5 फीट की है. लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी 4.5 फीट के हैं और राम-सीता के पीछे स्थित हैं. भरत और हनुमान तीन-तीन फीट के हैं और राम के चरणों में बैठे दिखाई देते हैं. सभी मूर्तियां साढ़े तीन फीट के सिंहासन पर विराजमान हैं. राम दरबार में मूर्तियों के कपड़े और आभूषण बदले जाएंगे, हालांकि सभी में पहले से रंगीन वस्त्र और आभूषण उकेरे गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >