रक्षाबंधन पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें; 8 ट्रेनों में बढ़ेंगी सीटें

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 6 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, साथ ही 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे.

रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का ऐलान किया है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और कई रूटों पर फुल हो चुके रिजर्वेशन को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सफर की सुविधा देंगी.

बरेली-रुड़की के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

इंडियन रेलवे के मुताबिक बरेली और रुड़की के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इनमें ट्रेन संख्या 04321/04320 बरेली-रुड़की-बरेली स्पेशल और 04319/04322 रुड़की-बरेली-रुड़की स्पेशल शामिल हैं. त्योहार के दौरान इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

लखनऊ से हरिद्वार के लिए भी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. इनकी ट्रेन संख्या 04329 और 04330 होगी. अनारक्षित सेवा होने के कारण सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा फायदा मिल सकेगा.

इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन लखनऊ, संडीला, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं बरेली-रुड़की स्पेशल ट्रेन रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, चंदोक और लक्सर समेत निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी.

8 ट्रेनों में भी बढ़ेंगी सीटें

रेलवे ने सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चलाने तक ही तैयारी सीमित नहीं रखी है. यात्रियों को ज्यादा सीटें उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली से पूर्वांचल की ओर मुरादाबाद होकर चलने वाली 8 प्रमुख ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. इनमें पद्मावत एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस और इंटरसिटी सुपरफास्ट जैसी ट्रेनें शामिल हैं.

वेटिंग टिकट वालों को भी मिलेगी राहत

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ सकती है. रेलवे की इस व्यवस्था का मकसद रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालना और उन्हें सुरक्षित व सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है. ऐसे में त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें और 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बड़ी राहत साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी? रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >