Raksha Bandhan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लें

रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें. पीएम मोदी ने भी रक्षाबंधन पर देश की जनता को बधाई दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है. मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें.

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नयी मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए.

क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार ?

प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है. अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं.

Read Also : Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन आज, जानें किस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई को राखी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >