Congress Rajya Sabha Candidate: अजय माकन को कांग्रेस ने कर्नाटक से बनाया उम्मीदवार, देखें पूरी सूची

सोनिया गांधी ने राजस्थान से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करने के समय उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद थे.

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने कर्नाटक से अजय माकन, डॉ सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया. जबकि मध्य प्रदेश से अशोक सिंह. जबकि तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव हो अपना उम्मीदवार बनाया.

कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के लिए कांग्रेस उम्मीदवार

कर्नाटक – अजय माकन, डॉ सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर

मध्य प्रदेश- अशोक सिंह

तेलंगाना – रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव

सोनिया गांधी ने राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करने के समय उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद थे. कांग्रेस राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों में से एक पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अप्रैल में छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली हो जाएगी.

कांग्रेस ने हिमाचल से सिंघवी को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है. सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं. उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है. वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं. उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है.

हिमाचल प्रदेश – अभिषेक मनु सिंघवी

बिहार – अखिलेश प्रसाद सिंह

Also Read: राज्यसभा: जेपी नड्डा से लेकर अशोक चव्हाण तक, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की ताजा लिस्ट, इन्हें बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने महाराष्ट्र से पार्टी के दलित चेहरे चंद्रकांत हंडोरे को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को महाराष्ट्र से मुंबई के पूर्व महापौर चंद्रकांत हंडोरे को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की. मुंबई से दलित नेता हंडोरे 2022 में महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव कांग्रेस के पास पर्याप्त मत होने के बावजूद हार गए थे.

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >