Rajya Sabha Election 2024: कर्नाटक में कांग्रेस को 3 और बीजेपी को एक सीट पर मिली जीत, BJP को क्रॉस वोटिंग से नुकसान

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी कुपेंद्र रेड्डी भी शामिल थे.

Rajya Sabha Election 2024: कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीट, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक सीट जीती. उच्च सदन के लिए निर्वाचित नेताओं में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, जी सी चंद्रशेखर और सैयद नसीर हुसैन. जबकि बीजेपी के नारायणसा के भांडगे शामिल हैं. कांग्रेस उम्मीदवारों में अजय माकन 47, डॉ. सैयद नसीर हुसैन 46 और जीसी चन्द्रशेखर 46 वोटों से जीते.

राज्यसभा चुनाव में चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार थे मैदान में

राज्यसभा चुनाव में चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी कुपेंद्र रेड्डी भी शामिल थे.

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी को हुआ क्रॉस वोटिंग का नुकसान

चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई. भाजपा विधायकों में से एक, एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के अजय माकन के लिए मतदान किया, जबकि अन्य विधायक ए शिवराम हेब्बार ने मतदान में भाग नहीं लिया.

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्यभा चुनाव रिजल्ट के बाद कहा, यह कांग्रेस की एकता और अखंडता को दर्शाता है. मैं सभी विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया को धन्यवाद देता हूं. मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जीत गए हैं. मैं सभी मतदाताओं, सीएम और पार्टी कार्यकर्ताओं और एआईसीसी अध्यक्ष को भी धन्यवाद देता हूं. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देना चाहता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >