पाकिस्तानी हमलों के बीच सीडीएस और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर रहे राजनाथ सिंह

Rajnath Singh on India-Pakistan Tension: Rajnath Singh on India-Pakistan Tension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बैठक कर रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से भारत में हो रहे हमलों के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ रक्षा मंत्री बातचीत कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ही अत्यंत संयम बरतते हुए एक जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभायी है और वह बातचीत के जरिये मुद्दों को सुलझाने में विश्वास रखता है. अगर कोई इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

Rajnath Singh on India-Pakistan Tension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बैठक कर रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से भारत में हो रहे हमलों के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ रक्षा मंत्री बातचीत कर रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के व्यापक संघर्ष का रूप अख्तियार करने की आशंका के बीच इससे पहले रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार 8 मई को कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा में कोई भी सीमा बाधा नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्र ऐसी प्रतिक्रियाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है. राजनाथ सिंह की यह टिप्पणी रक्षा मंत्रालय के उस बयान के कुछ ही देर बाद आयी, जिसमें कहा गया था कि सशस्त्र बलों ने बुधवार रात उत्तरी और पश्चिमी भारत में 15 जगहों पर मिसाइल और ड्रोन के जरिये हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश नाकाम कर दी तथा लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पीओके के 9 आतंकी ठिकाने तबाह

भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी शिविर नष्ट कर दिये गये और बड़ी संख्या में आतंकवादी मार गिराये गये.’ उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ही अत्यंत संयम बरतते हुए एक जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभायी है और वह बातचीत के जरिये मुद्दों को सुलझाने में विश्वास रखता है.

कोई संयम का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, तो झेलनी होगी कड़ी कार्रवाई – राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हालांकि, अगर कोई इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.’ उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि भारत की संप्रभुता की रक्षा की दिशा में कोई भी सीमा बाधा नहीं बनेगी. राजनाथ ने कहा, ‘हम भविष्य में भी इस तरह की प्रतिक्रियाओं का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’ उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘अकल्पनीय’ सटीकता के साथ अंजाम दिया.

राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने वाले जवानों की तारीफ की

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक इसलिए अंजाम दिया जा सका, क्योंकि हमारे शक्तिशाली और पेशेवर रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र बल उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों से लैस थे.’ उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने में दिखाये गये साहस और वीरता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अकल्पनीय तथा राष्ट्र के लिए गौरव की बात – राजनाथ

राजनाथ ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी ‘निर्दोष नागरिक’ को नुकसान पहुंचाए बिना और ‘न्यूनतम जनहानि’ सुनिश्चित करते हुए जिस ‘सटीकता’ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, वह ‘अकल्पनीय तथा राष्ट्र के लिए गौरव की बात’ है. पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के गढ़ बहावलपुर सहित कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये.

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates: भारत ने शुरू की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के F-16 और JF-17 जेट को मार गिराया

India Pakistan War: भारत ने पाकिस्तान के F16 जेट को मार गिराया, S-400 ने पाक के 8 मिसाइलों को किया ढेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >