रहें सावधान, राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : राजस्थान में इस सप्ताह मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Rajasthan Weather : मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश व आंधी की गतिविधियां इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने की प्रबल संभावना है. 3 से 4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.

इस दौरान कहीं-कहीं कहीं 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने व बारिश होने का अनुमान है. आंधी बारिश के प्रभाव से इस सप्ताह राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने व ‘हीटवेव’ से राहत मिलने की पूरी संभावना है. मंगलवार (2 मई) सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में अनेक जगह हल्की से भारी बारिश हुई. सर्वाधिक 72.0 मिलीमीटर बारिश मालपुरा (टोंक) में हुई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में रहा.

यह भी पढ़ें : बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >