Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई. फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग में बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान सबसे कम सिरोही में दर्ज हुआ, जहां पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा.
14 से 20 जून के दौरान राजस्थान में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 14 से 20 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान, जबकि 19 से 20 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.
