Kal Ka Mausam: मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure area) आज दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. आज मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इससे राज्य में 16 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी , तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
12 सितंबर को उदयपुर और कोटा संभाग में तेज बारिश की संभावना
आज 12 सितंबर को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिशहोने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.
| समय सीमा | प्रभावित संभाग / जिले | बारिश की तीव्रता |
| 12 सितंबर | उदयपुर और कोटा संभाग | मध्यम से तेज बारिश 🌧️ |
| जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग | हल्की से मध्यम बारिश 🌦️ | |
| 12 - 15 सितंबर | उदयपुर संभाग और आसपास | मध्यम से भारी बारिश ⚠️ |
| राज्य के शेष भाग | हल्की से मध्यम बारिश 🌦️ | |
| 13 - 16 सितंबर | जोधपुर संभाग | हल्की से मध्यम बारिश 🌦️ |
| बीकानेर संभाग | कहीं-कहीं हल्की बारिश ☁️ |
12-15 सितंबर को उदयपुर संभाग और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, 12 से 15 सितंबर को उदयपुर संभाग और उसके आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.
13 से 16 सितंबर को जोधपुर संभाग के जिलों में हल्की मध्यम बारिश
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जिलों में 13 से 16 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.
पिछले 24 घंटे का कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, डीग, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौडगढ़, बांसवाडा व प्रतापगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 46.0 मिलीमीटर बारिश मालाखेड़ा (अलवर) में दर्ज की गई.
