Rajasthan Political Crisis LIVE : राज्यपाल से मिले भाजपा अध्यक्ष, कहा- राजस्थान की स्थिति बेहद खराब, भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता

Rajasthan political crisis, sachin pilot and ashok gehlot congress, vidhansabha floor test news live : राजस्थान में जारी हाईवोल्टेज ड्रामे में अब नया मोड़ आ गया है. सीएम अशोक गहलोत अब विधानसभा में बहुमत साबित करने पर अड़े हैं, जिसके कारण देर रात गहलोत के आवास पर कैबिनेट बैठक चलती रही. बैठक में विधानसभा बुलाने को लेकर प्रस्ताव बनाया गया. बता दें कि हाईकोर्ट से सचिन पायलट गुट को राहत मिलने के साथ ही अशोक गहलोत विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात बुलाई गई कैबिनेट बैठक तकरीबन 2.20 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान राजभवन से लौटाए गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. अशोक गहलोत विधानसभा बुलाकर बहुमत साबित करना चाहते हैं. हालांकि कल राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस पर विचार कर फैसला लेने की बात कही है. राजस्थान से जुड़े सभी राजनीतिक अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

गुलाबचंद कटारिया ने राज्यपाल से राजस्थान को बचाने की लगायी गुहार

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया गहलोत पर हमला करते हुए कहा, हमने राज्यपाल जी को कहा है कि जिस प्रकार की राजस्थान में स्थिति बनी है और बन रही है, इस संवैधानिक पद पर आप विराजमान हैं इन सब मूल्यों की रक्षा के लिए हम आपको ज़िम्मेदारी देते हैं.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

भाजपा का गहलोत पर बड़ा हमला

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राज्यपाल को आप अपने कैबिनेट का निर्णय देकर तो आ सकते हैं परन्तु उनका निर्णय उनकी छाती पर खड़े रहकर लेकर निकलोगे, ये व्यवहार तुम कहां से सीखकर आए.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

राज्यपाल से मिले भाजपा अध्यक्ष, कहा- राजस्थान की स्थिति बेहद खराब, भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, हमने आज राज्यपाल को ज्ञापन दिया है जिसमें निवेदन किया है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति कैसे नियंत्रण में आए, इसपर विचार करने की आवश्यकता है. 35000 से ज्यादा मामले हो गए हैं, कम से कम इस तरीके से राजस्थान को भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

राज्यपाल से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया और विपक्ष के नेता गुलाब चंद्र कटारिया के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए जयपुर के राजभवन में पहुंचा. बताया जा रहा है कि भाजपा राज्यपाल से राज्य में कोरोना संकट को लेकर बात करेंगे.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

राज्य में मौजूदा हालात को लेकर राज्यपाल से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

राजस्थान में मौजूदा हालात और कोविड – 19 को लेकर भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया और विपक्ष के नेता गुलाब चंद्र कटारिया के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेगा.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

गहलोत का ऐलान, कहा – जरूरत पड़ी तो पीएम आवास के बाहर करेंगे प्रदर्शन

जयपुर के फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे. यदि आवश्यक हो, तो हम पीएम के निवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

सीएलपी की बैठक खत्म, विधायकों ने सीएम गहलोत को दिलाया जीत का भरोसा

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक जयपुर के फेयरमोंट होटल में संपन्न हो गयी है. बैठक में सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जीत का भरोसा दिलाया. विधायकों ने हाथ खड़े करके सीएम अशोक गहलोत को भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि 21 दिन और भी होटल में रहना पड़ा तो रहेंगे. विधायकों ने हाथ खड़े करके लड़ाई लड़ने का संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन जाना पड़ा तो जाएंगे.

6:51 PM. 25 Jul 20 6:51 PM. 25 Jul

अशोक गहलोत आज शाम 4 बजे राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 4 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे. इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए नये प्रस्ताव देने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का समय मांगा था.

2:16 PM. 25 Jul 20 2:16 PM. 25 Jul

गहलोत की विधायकों संग बैठक जारी

जयपुर में हलचल तेज हो गयी है. कैबिनेट की बैठक दो बार टल चुकी है. अभी सीएम अशोक गहलोत अपने विधायकों के साथ होटेल फेयरमाउंट में बैठक कर रहे हैं. विधायकों को इसी होटेल में रखा गया गया है.

2:16 PM. 25 Jul 20 2:16 PM. 25 Jul

रघुपति राघव राजा राम…

2:16 PM. 25 Jul 20 2:16 PM. 25 Jul

गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जहां राज्यपाल को स्वयं मुख्यमंत्री धमका कर असुरक्षित महसूस करवाए, वहां चोरी, डकैती, बलात्कार, हत्या और हिंसक झड़पों से त्रस्त राजस्थान वासियों को मुख्यमंत्री के आगे अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाना बेकार है!

2:16 PM. 25 Jul 20 2:16 PM. 25 Jul

राज्यपाल से फिर मिलेंगे सीएम अशोक गहलोत,

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से फिर से मुलाकत के लिए समय मांगा है. एएनआई के मुताबिक, गहलोत इस मुलाकात में विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को प्रपोजल सौंपेंगे. शुक्रवार को दिन भर चले हंगामे के बाद रात में राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने का ‘ठोस’ कारण पूछा था.

2:16 PM. 25 Jul 20 2:16 PM. 25 Jul

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया प्रदर्शन

11:18 AM. 25 Jul 20 11:18 AM. 25 Jul

हनुमान बेनीवाल ने गहलोत को घेरा

नागौर सांसद आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह अशोक गहलोत जी ने राजभवन को जनता के जरिए घेर लेने की बात कही, मैं गहलोत जी आपसे यह कहना चाहता हूं कि जिस दिन हमने आह्वान किया उस दिन जनता आपको अपदस्थ करने के लिए सड़कों पर आ जाएगी.

11:18 AM. 25 Jul 20 11:18 AM. 25 Jul

सीएम गहलोत ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने 12:30 बजे अपने आवास में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है. गहन चर्चा के बाद नया प्रस्ताव तैयार कर पारित किया जाएगा. गहलोत नहीं चाहते कि फिर से राज्यपाल कलराज मिश्रा प्रस्ताव में कोई ख़ामी निकालें.

10:28 AM. 25 Jul 20 10:28 AM. 25 Jul

कांग्रेस का प्रदर्शन

राजस्थान में सियासी लड़ाई हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राजभवन के बाद अब शनिवार को सड़कों पर देखी जा रही है. कांग्रेस आज भाजपा के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी. सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता हर ओर दिख रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

10:28 AM. 25 Jul 20 10:28 AM. 25 Jul

कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस आज राजस्थान में बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है. कांग्रेस पार्टी आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र की हत्या की साजिश’ के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है. सीएम असोक गहलोत ने शुक्रवार को ही इसका ऐलान किया था.

8:46 AM. 25 Jul 20 8:46 AM. 25 Jul

सत्र बुलाने को लेकर कोरोना का बहाना गलत

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि सत्र बुलाने को लेकर कोरोना का कारण गलत है. राज्यसभा चुनाव में भी विधायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे थे. हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे.

8:46 AM. 25 Jul 20 8:46 AM. 25 Jul

राज्य के सभी जिले में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने बताया कि बीजेपी के संविधान विरोधी कार्य के लिए कांग्रेस पूर जोर विरोध करेगी. डोटासरा ने बताया कि आज सभी जिला कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे

8:46 AM. 25 Jul 20 8:46 AM. 25 Jul

राहुल ने की सत्र बुलाने की मांग

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान राजनीतिक विवाद पर ट्वीट किया है. राहुल ने लिखा, देश में संविधान और क़ानून का शासन है. सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं. राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है. ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है. राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए.

8:46 AM. 25 Jul 20 8:46 AM. 25 Jul

बीजेपी ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. पात्रा ने कहा, ‘अशोक गहलोत राजस्थान में जिस प्रकार से पॉलिटिसाइज ब्यूरोक्रेसी, भ्रष्टाचार और बदले के भाव के साथ काम कर रहे हैं उसका खुलासा आज मीडिया ने किया है. SOG को जो हेड कर रहे थे अनिल पालिवाल, उनकी धर्मपत्नी और उनके परिवार का व्यापारिक संबंध अशोक गहलोत जी के परिवार के साथ है. पात्रा ने आगे कहा कि जिस फेयर माउंट होटल में कांग्रेस के विधायक रखे गए थे उसकी प्रमोटर अनिल पालीवाल जी की धर्मपत्नी है. वैभव गहलोत (अशोक गहलोत के बेटे) भी इस होटल से जुड़े हैं.

8:02 AM. 25 Jul 20 8:02 AM. 25 Jul

देर रात तक कैबिनेट बैठक

राजस्थान में जारी हाईवोल्टेज ड्रामे में अब नया मोड़ आ गया है. सीएम अशोक गहलोत अब विधानसभा में बहुमत साबित करने पर अड़े हैं, जिसके कारण देर रात गहलोत के आवास पर कैबिनेट बैठक चलती रही. बैठक में विधानसभा बुलाने को लेकर प्रस्ताव बनाया गया.

8:02 AM. 25 Jul 20 8:02 AM. 25 Jul

धरने पर बैठे

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायक राजभवन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं. मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जब तक राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं देंगे तब तक सभी विधायक राजभवन में धरने पर बैठे रहेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता राजभवन का घेराव करती है तो उसमें मेरा कोई दोष नहीं होगा. हालांकि राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद सभी वहां से हट गए.

8:02 AM. 25 Jul 20 8:02 AM. 25 Jul

गहलोत के बयान पर गवर्नर ने लिखा पत्र

देर शाम राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को एक पत्र लिखकर कहा, ‘इससे पहले कि मैं विधानसभा सत्र के संबंध में विशेषज्ञों से चर्चा करता, आपने सार्वजनिक रूप से कहा कि यदि राजभवन घेराव होता है तो यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है.’ आगे उन्होंने कहा, यदि आप और आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की सुरक्षा नहीं कर सकता तो राज्य में कानून और व्यवस्था का क्या होगा? राज्यपाल की सुरक्षा के लिए किस एजेंसी से संपर्क किया जाना चाहिए? मैंने कभी किसी सीएम का ऐसा बयान नहीं सुना. क्या यह एक गलत प्रवृत्ति की शुरुआत नहीं है, जहां विधायक राजभवन के अंदर विरोध प्रदर्शन करते हैं?’

मुख्य बातें

Rajasthan political crisis, sachin pilot and ashok gehlot congress, vidhansabha floor test news live : राजस्थान में जारी हाईवोल्टेज ड्रामे में अब नया मोड़ आ गया है. सीएम अशोक गहलोत अब विधानसभा में बहुमत साबित करने पर अड़े हैं, जिसके कारण देर रात गहलोत के आवास पर कैबिनेट बैठक चलती रही. बैठक में विधानसभा बुलाने को लेकर प्रस्ताव बनाया गया. बता दें कि हाईकोर्ट से सचिन पायलट गुट को राहत मिलने के साथ ही अशोक गहलोत विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात बुलाई गई कैबिनेट बैठक तकरीबन 2.20 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान राजभवन से लौटाए गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. अशोक गहलोत विधानसभा बुलाकर बहुमत साबित करना चाहते हैं. हालांकि कल राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस पर विचार कर फैसला लेने की बात कही है. राजस्थान से जुड़े सभी राजनीतिक अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >