Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान में 3 बजे तक हुआ 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, कई पंचायतों के चुनाव को किया गया स्थगित

Rajasthan Panchayat Election 2020 LIVE update : राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण में राज्य में 947 पंचायतों में चुनाव होना है. वहीं राष्ट्रपति कै हस्ताक्षर के साथ ही कानून बन चुके किसान बिल (Kisan Bill) पर भी मोदी सरकार की यह पहली परीक्षा है. वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव राजनीतिक रूप से अहम है. गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम ही कई नेताओं के भविष्य को तय करेगा. राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
9:32 PM. 28 Sept 20 9:32 PM. 28 Sept

चार चरणों में हो रहे हैं चुनाव

बता दें कि इस बार राजस्थान पंचायत चुनाव चार चरणों में हो रहे हैं. पहला चरण आज 28 सितंबर से शुरू हो गया. जबकि दूसरा चरण 4 अक्टूबर, तीसरा चरण 6 अक्टूबर और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा.

9:32 PM. 28 Sept 20 9:32 PM. 28 Sept

कई पंचायतों के चुनाव को किया गया स्थगित

राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि हिंसा के कारण कई पंचायतों के चुनाव को स्थगित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के डूंगरपुर जिले की हिंसा का असर ग्राम पंचायत चुनाव पर भी पड़ा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने डूंगरपुर हिंसा के मद्देनजर उदयपुर जिले की 55 ग्राम पंचायतों के चुनाव को स्थगित कर दिया है.

9:32 PM. 28 Sept 20 9:32 PM. 28 Sept

हेल्थ प्रोटोकॉल के साथ हो रहा है चुनाव

बता दें कि पंचायत चुनाव कोरोना के कारण टल गया था. इस बार हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

2:14 PM. 28 Sept 20 2:14 PM. 28 Sept

12 बजे तक 35 फीसदी

राजस्थान चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 12 बजे तक 35 फीसदी वोटिंग हुआ है. आज शाम 5.30 तक वोटिंग होगी. इसके बाद वोट काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.

2:14 PM. 28 Sept 20 2:14 PM. 28 Sept

5.30 तक डाले जाएंगे वोट

राजस्थान चुनाव आयोग ने बताया कि इस साल 5.30 मिनट तक वोट डाला जा सकेगा. आयोग ने बताया कि वोटिंग के बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.

2:14 PM. 28 Sept 20 2:14 PM. 28 Sept

सवाईमाधोपुर में वोटिंग शुरू

राजस्थान के सवाईमाधोपुर की 3 और बामनवास की 38 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोग सुबह से ही लंबी कतार में वोट डालने के लिए खड़े हैं.

11:25 AM. 28 Sept 20 11:25 AM. 28 Sept

बीकानेर में 20 फीसदी मतदान

बीकानेर से बड़ी खबर सामने रही है. अब तक बीकानेर में 20 फीसदी वोटिंग हुई है. इंडिया फर्स्ट राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. लोग जमकर वोट डाल रहे हैं.

11:25 AM. 28 Sept 20 11:25 AM. 28 Sept

55 पंचायत में चुनाव स्थगित

डूंगरपुर में हिंसा के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने उदयपुर जिले के 55 पंचायतों में चुनाव स्थगित कर दिए हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग ने यह फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं है, इस कारण से चुनाव रद्द किए गए हैं.

11:25 AM. 28 Sept 20 11:25 AM. 28 Sept

वोट गिनती भी आज

चुनाव आयोग ने इससे पहले घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में बचे हुई कुल 3848 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंचों के चुनाव चार चरणों में कराने की घोषणा की है. चुनाव प्रक्रिया इसी माह 16 तारीख को शुरू होगी और पहले चरण का मतदान 28 सितंबर को होगा. वहीं वोट की गिनती भी आज ही होगी.

11:25 AM. 28 Sept 20 11:25 AM. 28 Sept

इंडिया गेट पर ट्रेक्टर में लगाई आग

दिल्ली में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने इंडिया गेट के पास ट्रेक्टर में आग लगा दी है. वहीं नई दिल्ली के डीसीपी का कहना है, ‘करीब 15-20 लोग इकट्ठा हुए और एक ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की. आग बुझा दी गई है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, जांच चल रही है.’

11:25 AM. 28 Sept 20 11:25 AM. 28 Sept

3848 पंचायत में चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 3848 ग्राम पंचायतों में कुल 35968 वार्डों में मतदान 28 सितंबर, तीन अक्टूबर, छह अक्टूबर और दस अक्टूबर को होगा.

10:31 AM. 28 Sept 20 10:31 AM. 28 Sept

इन जिलों में है चुनाव

चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य के जिन जिलों में बची हुई ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है उनमें गंगानगर, धौलपुर, दौसा, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बारां, अलवर, अजमेर, प्रतापगढ़, सीकर व उदयपुर शामिल हैं.

10:31 AM. 28 Sept 20 10:31 AM. 28 Sept

मोदी सरकार की अग्नि परीक्षा

राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) के पहले चरण का आज मतदान है. पहले चरण में राज्य में 1003 पंचायतों में चुनाव होना है. वहीं राष्ट्रपति कै हस्ताक्षर के साथ ही कानून बन चुके किसान बिल (Kisan Bill) पर भी मोदी सरकार की यह पहली परीक्षा है. वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव राजनीतिक रूप से अहम है. गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम ही कई नेताओं के भविष्य को तय करेगा.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

मुख्य बातें

Rajasthan Panchayat Election 2020 LIVE update : राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण में राज्य में 947 पंचायतों में चुनाव होना है. वहीं राष्ट्रपति कै हस्ताक्षर के साथ ही कानून बन चुके किसान बिल (Kisan Bill) पर भी मोदी सरकार की यह पहली परीक्षा है. वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव राजनीतिक रूप से अहम है. गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम ही कई नेताओं के भविष्य को तय करेगा. राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >