Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नए ‘कप्तान’ भजनलाल, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम

Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates: पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद जो परिणाम सामने आए, उसके बाद बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. आज बारी राजस्थान की है. भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर समारोह आयोजित की गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

Live Updates
8:42 PM. 15 Dec 23 3:12 PM. 15 Dec

प्रेमचंद बैरवा बने राजस्थान के डिप्टी सीएम

डॉ प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ली. दूदू विधानसभा सीट से उन्होंने बाबूलाल नागर को चुनाव में हराकर जीत हासिल की है. बीजेपी में एससी मोर्चा में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है.

8:42 PM. 15 Dec 23 3:12 PM. 15 Dec

दीया कुमारी ने ली राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की शपथ

दीया कुमारी ने राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. उन्हें भी राज्यपाल ने ही शपथ दिलाया है. जयपुर राजघराने से इनका ताल्लुक है. इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने विद्याधरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था.

8:42 PM. 15 Dec 23 3:12 PM. 15 Dec

राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बन चुके है. आज के कार्यक्रम में उन्हें सबसे पहले राज्यपाल ने शपथ दिलाई थी. बता दें सांगानेर विधानसभा सीट से उन्होंने इस बार चुनाव जीता और पहली बार विधायक बनने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी चुके है.

8:42 PM. 15 Dec 23 3:12 PM. 15 Dec

शपथ ग्रहण समारोह शुरू, भजनलाल शर्मा लेंगे सीएम पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज पहुंचे है. अब से कुछ देर में भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे और दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.

8:42 PM. 15 Dec 23 3:12 PM. 15 Dec

भजनलाल शर्मा लेंगे सीएम पद की शपथ, PM Modi समेत कई दिग्गज मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शपथ ग्रहण समारोह के लगभग सभी दिग्गज कार्यक्रम में पहुंच चुके है. अब से कुछ देर में ही भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे.

8:42 PM. 15 Dec 23 3:12 PM. 15 Dec

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे अशोक गहलोत

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम में पहुंचे है.

मुख्य बातें

Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates: पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद जो परिणाम सामने आए, उसके बाद बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. आज बारी राजस्थान की है. भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर समारोह आयोजित की गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >