Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौर सहित ये बने मंत्री, देखें पूरी सूची

Rajasthan Cabinet Expansion मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौर, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर शामिल हैं.

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में कई दिनों के इंतजार के बाद शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीजेपी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौर, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर शामिल हैं. कैबिनेट मंत्री के रूप में 12, राज्यमंत्री के रूप में 5 और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 5 को शपथ दिलाई गई.

जोगाराम पटेल सहित इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा विधायक जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत व हेमंत मीणा को मंत्री पद की शपथ दिलाई.

Also Read: क्या करते हैं भजनलाल शर्मा के बेटे? परिवार के बारे में जानें खास बात

कन्हैयालाल चौधरी, डॉ मंजू बाघमार सहित इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा, ओटाराम देवासी, डॉ मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई और जवाहर सिंह बेढम को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई. कुल 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों की सूची

  • डॉ किरोड़ी लाल मीणा

  • गजेंद्र सिंह खींवसर

  • राज्यवर्धन सिंह राठौर

  • बाबूलाल खराड़ी

  • मदन दिलावर

  • जोगाराम पटेल

  • सुरेश सिंह रावत

  • अविनाश गहलोत

  • जोराराम कुमावत

  • हेमंत मीणा

  • कन्हैयालाल चौधरी

  • सुमित गोदारा

राज्यमंत्री

  • ओटाराम देवासी

  • डॉ मंजू बाघमार

  • विजय सिंह चौधरी

  • के के बिश्नोई

  • जवाहर सिंह बेढम

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • संजय शर्मा

  • गौतम कुमार

  • झाबर सिंह खर्रा

  • सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी

  • हीरालाल नागर

विधायकों के शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल से मिले थे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार की सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र से राज्यभवन में मिले थे. शर्मा ने राज्यपाल से मंत्रियों को शपथ दिलाने का आग्रह किया था.

कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी आलाकमान से मिले थे भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे. उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ. इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया. भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >