Accident in Rajasthan: जीप के ऊपर चढ़ा ट्रक, नवविवाहित जोड़ा सहित 11 की मौत

Accident in Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर जिले बलोत्रा-पहलोडी हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ. यहां जीप ट्रक पर चढ़ गयी. हादसे में नवविवाहित जोड़ा सहित 11 की मौत हो गयी.

Accident in Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर जिले बलोत्रा-पहलोडी हाइवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हादसा करीब 7 बजकर 30 मिनट पर हुआ. तीन लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि टक्‍कर इतनी जोरदार थी की जीप के ऊपर ट्रक चढ़ गया. हादसे में 11 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मरने वालों में एक नवविवाहित जोड़ा भी था. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- दुर्घटना की खबर से मैं आहत हूं…11 लोगों ने हादसे में जान गंवा दी…मृतकों के परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता हूं.

मृतकों में चार पुरुष, छह महिलाएं और एक बच्‍चा शामिल है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे लोगों के शव को निकाला. हादसे की खबर फैलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >