Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी का ‘प्रेमी’ राज है 12वीं फेल, फिर भी बना दिया अकाउंटेंट

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोनम और ‘प्रेमी’ राज कुशवाह के परिचितों, टैक्सी चालक से पूछताछ की गई. मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन की गई हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Raja Raghuvanshi Murder Case : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए इंदौर आई मेघालय पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो मुख्य आरोपियों सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के परिचितों से पूछताछ की. जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय पुलिस के जांच दल ने उस टैक्सी चालक से भी पूछताछ की जो हत्याकांड के बाद इंदौर लौटी सोनम को उत्तर प्रदेश ले गया था.

12वीं फेल है सोनम रघुवंशी का ‘प्रेमी’ राज कुशवाह

सोनम रघुवंशी का परिवार फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का कारोबार करता है. वह अपने पति राजा रघुवंशी के हत्याकांड में गिरफ्तारी से पहले तक मायके के कारोबारी प्रतिष्ठान का काम-काज संभाल रही थी. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस कारोबारी प्रतिष्ठान में बतौर अकाउंटेंट काम करता था जहां सोनम से उसकी कथित नजदीकियां बढ़ीं.

सोनम के भाई गोविंद से की गई पूछताछ

चश्मदीदों ने बताया कि सोनम के भाई गोविंद गुरुवार को स्थानीय पुलिस की क्राइम प्रिवेंशन ब्रांच के उस दफ्तर के बाहर नजर आए जहां लोगों से पूछताछ की गई. इससे पहले इंदौर में बुधवार को मेघालय पुलिस की जांच के दौरान गोविंद कई स्थानों पर दिखाई दिए थे. गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस दफ्तर में बुलाया गया था, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई. उन्होंने बताया कि इस दफ्तर में उनके पारिवारिक कारोबार के कुछ कर्मचारियों और कुशवाह से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई.

टैक्सी चालक से भी की गई पूछताछ

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय पुलिस का दल सोनम का फोन और उन जेवरात की तलाश कर रहा है जिन्हें वह राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अपने साथ ले गई थी. ये चीजें इंदौर के उस फ्लैट में नहीं मिली हैं, जहां सोनम मेघालय से अपने गृह नगर लौटने के बाद कई दिन ठहरी थी. स्थानीय पुलिस की क्राइम प्रिवेंशन ब्रांच  के दफ्तर में एक टैक्सी चालक से भी पूछताछ की गई जिस पर सोनम को हत्याकांड के बाद इंदौर से उत्तर प्रदेश ले जाने का संदेह है. अधिकारी के मुताबिक, इस टैक्सी चालक की पहचान प्रमोद साहा उर्फ पीयूष के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >