सोनम के मायके पहुंची मेघालय पुलिस,परिजनों से होगी पूछताछ, राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुलेंगे राज

Raja Raghuvanshi Murder Case: देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी राजा रघुवंशी हत्याकांड की बिखरी कड़ियां जोड़ने में मेघालय पुलिस जुटी हुई है. इसी सिलसिले में बुधवार को मेघालय पुलिस का एक जांच दल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम के इंदौर स्थित मायके पहुंचा. यहीं पुलिस की टीम ने सोनम के परिजनों से पूछताछ […]

Raja Raghuvanshi Murder Case: देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी राजा रघुवंशी हत्याकांड की बिखरी कड़ियां जोड़ने में मेघालय पुलिस जुटी हुई है. इसी सिलसिले में बुधवार को मेघालय पुलिस का एक जांच दल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम के इंदौर स्थित मायके पहुंचा. यहीं पुलिस की टीम ने सोनम के परिजनों से पूछताछ की. चश्मदीदों ने बताया कि मेघालय पुलिस ने बंद कमरे में सोनम के परिजनों से पूछताछ की. चश्मदीदों ने बताया कि मेघालय पुलिस का दल दो घंटे तक सोनम के मायके में रहा.

सोनम के भाई ने पूछताछ को लेकर कही यह बात

पूछताछ के बाद जब मेघालय पुलिस सोनम के घर से बाहर निकली उसके बाद उसका भाई गोविंद भी कार से कहीं बाहर निकल गया. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद ने संक्षिप्त शब्दों में कहा कि मेघालय पुलिस ने उनसे और उनके परिजनों से सोनम के बर्ताव को लेकर सामान्य पूछताछ की है. वहीं, राजा रघुवंशी हत्याकांड से पहले किसी संजय वर्मा से सोनम की फोन पर कई बार लंबी बातचीत पर पूछे सवाल से गोविंद ने कन्नी काट लिया.

सभी जांच कराने को तैयार- गोविंद

राजा रघुवंशी के परिवार ने मांग की है कि हत्याकांड का पूरा सच सामने लाने के लिए सोनम के परिवार के सभी सदस्यों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए. इस मांग पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. ऐसे में किसी को शक है तो वह हर तरह की जांच से गुजरने के लिए तैयार हैं.

राजा रघुवंशी परिवार से भी मेघालय पुलिस ने की पूछताछ

इससे पहले मेघालय पुलिस का दल मंगलवार रात राजा रघुवंशी के घर भी पहुंचा था. यहां पुलिस ने उनके परिजनों के बयान दर्ज किए थे.
राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया “मेघालय पुलिस का तीन सदस्यीय दल हमारे घर करीब आधे घंटे तक रहा. दल ने हमसे सोनम के बर्ताव के बारे में सवाल किए. हमसे यह भी पूछा गया कि शादी के बाद सोनम हमारे घर कितने दिन रुकी थी?”

झरने के पास मिला था राजा का शव

23 मई को मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और उनके तीन दोस्त- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था. रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था. इसके बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >