Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के ब्लैक बैग से खुलेगा मर्डर का राज, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, सुरक्षा गार्ड हिरासत में

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) इंदौर पुहंची. जहां से एक सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया गया है. जबकि एसआईटी ने रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस सोनम के गायब हुए ब्लैक बैग की तलाश कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि बैग से मर्डर केस में बड़ा खुलासा हो सकता है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अशोकनगर एसपी विनीत कुमार जैन ने कहा, “शिलांग पुलिस आज शाडोरा आई थी. वे बलवीर अहिरवार नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ इंदौर ले गए. प्रारंभिक जांच के अनुसार, हत्या के बाद सोनम रघुवंशी जिस फ्लैट में रुकी थी, बलवीर अहिरवार वहां चौकीदारी और बढ़ई का काम करता था. उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया है. उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.”

बैग गायब करने का आरोप प्रॉपर्टी डीलर गायब

प्रॉपर्टी डीलर पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है जो उसने इस वारदात के बाद शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था. इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है.

भोपाल भागने की कोशिश कर रहा था प्रॉपर्टी डीलर

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया, ‘‘मेघालय पुलिस की एसआईटी ने मध्यप्रदेश के देवास जिले के भोंरासा टोल गेट से सिलोम जेम्स नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जब वह शनिवार रात करीब आठ बजे भोपाल भागने की कोशिश कर रहा था. वह प्रॉपर्टी डीलर है और उसने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग किराये पर ली थी, जहां सोनम रुकी थी और घटना के बाद अपने साथ लाए गए आभूषण और अन्य सामान रखा था.’’ बाद में, एसआईटी ने शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक सुरक्षा गार्ड को उसके गांव से पकड़ा, जिसकी पहचान बल्ला अहिरवार के रूप में हुई. उसकी तैनाती इमारत में की गई थी.

सोनम अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी

राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था. सोनम ने 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि चार अन्य आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है. सोनम अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रचने की आरोपी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >