राज ठाकरे का बीजेपी पर हमला, बोले- सत्ता के घमंड में डूबी बीजेपी, असंवेदनशील नेताओं पर हो कार्रवाई

Raj Thackeray : महाराष्ट्र में बारिश से हुई मौतों पर बीजेपी नेताओं के रवैये को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. राज ठाकरे ने सीएम फडणवीस पर चुप्पी और बीजेपी नेतृत्व पर अहंकार का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा नेता अमित साटम के वायरल वीडियो में मुस्कुराने वाले बयान की कड़ी निंदा की है. इन दो मौतों के बाद बीएमसी अधिकारियों पर कार्रवाई हुई, लेकिन फडणवीस सरकार सवालों के घेरे में है.

Raj Thackeray : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता मिलने के बाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं में अहंकार आ गया है और अब उसका असर महाराष्ट्र की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है.

मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल

मनसे संयोजक राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फडणवीस को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा. उन्होंने सीएम फडणवीस ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रहे हैं, जो दुखद घटनाओं पर भी असंवेदनशील बयान देते हैं. उनका कहना था कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो नेताओं का मनोबल और बढ़ेगा.

महाराष्ट्र की राजनीति का दिया उदाहरण

राज ठाकरे ने अपने 37 साल के राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले महाराष्ट्र की राजनीति पूरे देश के लिए मिसाल मानी जाती थी. उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे, शरद पवार और प्रमोद महाजन जैसे नेता अपनी पार्टी के लोगों की गलती पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटते थे.

अमित साटम के वीडियो से बढ़ा विवाद

यह विवाद उस वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम बारिश में हुई दो मौतों का जिक्र करते समय मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. विपक्ष ने इसे बेहद असंवेदनशील बताते हुए बीजेपी पर हमला बोला.

संजय राउत ने भी उठाए सवाल

शिवसेना (यूबीटी ) सांसद संजय राउत ने भी सीएम फडणवीस से अमित साटम को पद से हटाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में नालों की सफाई और पेड़ों की देखरेख में लापरवाही के कारण लोगों की जान गई, लेकिन सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय चुप है.

बारिश में गई दो लोगों की जान

महाराष्ट्र के चेंबूर में भारी बारिश के दौरान स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 30 जून 2026 को 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई . उधर, साकीनाका में असलम इसाक शेख (61) खुले मेनहोल में गिरकर बह गए. इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया, जबकि मुंबई नगर निगम ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया.

यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग : BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल कैद और 25 लाख मुआवजे की सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >