Raipur Accident : ट्रेलर और ट्रक की टक्कर, मची चीख–पुकार, 13 की मौत

Raipur Accident : छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. छठी कार्यक्रम से ये सभी लौट रहे थे.

Raipur Accident : छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई. ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने यह जानकारी दी है.

रायपुर एसपी ने बताया, “… चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया. कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं. सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र में चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खरोरा थाना क्षेत्र के बनसरी गांव गए थे. जब वे ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया. इस घटना में ट्रक में सवार नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >