Kal ka Mausam : यहां होगी बारिश, कुछ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें अगले 2 दिन कैसा रहने वाला है मौसम

Kal ka Mausam : 12 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  12 और 13 जनवरी को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चलने की बहुत संभावना है. वहीं 11 से 14 जनवरी के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ठंड का असर रहेगा. इसके अलावा 11 और 12 जनवरी को ओडिशा  जबकि 11 जनवरी को उत्तराखंड, झारखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी शीतलहर की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

विभाग के अनुसार, 11 से 12 जनवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश होने की बहुत संभावना है.

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और कुछ स्थान पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. आईएमडी ने शीतलहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया, और कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से 2.6 डिग्री अधिक है. सोमवार को भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने रविवार को शीत लहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. आज यहां का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

बिहार में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 31 जिलों में रविवार को शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक और गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. सुबह और रात को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे विजिबिलिटी कम होगी.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Cold Wave: 11 और 12 जनवरी को भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

पंजाब और हरियाणा में कोहरे से परेशानी

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भीषण ठंड की स्थिति रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से नीचे बना रहा. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. अभी दोनों प्रदेशों के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं.

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिली. प्रतापगढ़ में रविवार सुबह तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे और बाड़मेर में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया. अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रह सकता है. इन इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >