Rain Alert: राजस्थान में 14 मई तक होगी बारिश, झारखंड-बिहार में Heat wave की चेतावनी

Rain Alert: राजस्थान के कुछ भागों में अगले दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अगले सप्ताह भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में झारखंड-बिहार में हीट वेव की चेतावनी दी है.

Rain Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने बताया कि राज्य के कुछ भागों में आगामी दो से तीन दिन कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 13 मई से व पूर्वी राजस्थान में 14 मई से अधिकांश स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है.

तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना

आगामी दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने और भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है.

बिहार और बंगाल में 15 मई से हीट वेव की शुरुआत

बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में 15 मई, 2025 तक उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है. झारखंड और उत्तर ओडिशा में 13 मई, 2025 से उष्ण लहर की स्थिति शुरू होने की संभावना है.

12 और 13 को यहां होगी बारिश

उत्तर पश्चिम भारत में 12 मई, 2025 तक और पश्चिम एवं मध्य भारत में 13 मई, 2025 तक वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, इसके बाद तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

पूर्वोतर भारत में 15 मई तक होगी भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में 11 से 15 मई, 2025 के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >