Rain Alert: झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना, बंगाल, गुजरात समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली, गुजरात और कई राज्यों को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert: मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई हिस्सों में 28 अगस्त भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को उत्तर पश्चिम और दक्षिण पूर्वी, उत्तर पूर्व के कुछ भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 26 अगस्त को उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

बंगाल के दक्षिण जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में 26 अगस्त तक बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी. विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि साइक्लोन सर्कुलेशन सोमवार तक क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, हुगली, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 26 अगस्त तक उत्तर बंगाल की खाड़ी के समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

गुजरात में 27 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान

आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. आईएमडी की भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर मछुआरों को 27 अगस्त तक अरब सागर में न जाने की सलाह दी गई है.

महाराष्ट्र में अगले कुछ दिन बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने 25 और 26 अगस्त को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में 4-5 दिन भारी बारिश होने की संभावना

राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा जयपुर, भरतपुर व, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है. कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व जोधपुर संभाग में 26 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

120 घंटे से लापता है विमान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >