Rain Alert : छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

Rain Alert : पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है, जिससे एक ट्रफ छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओडिशा तक जा रही है. इन मौसम प्रणालियों के कारण बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं. इससे मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.

Rain Alert : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, 13 जिलों में ऑरेंज और 20 से ज्यादा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. बस्तर क्षेत्र में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है. अंधड़, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है. विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

इन इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, रायपुर के अलावा गरियाबंद और धमतरी जिलों में आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद के अलावा जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इस इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद के अलावा जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. वहीं बालोद, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ के अलावा बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव नजर आ रहा है. इससे एक ट्रफ छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओडिशा तक जा रही है. इन मौसम प्रणालियों की वजह से लगातार वेदर में बदलाव देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >