Rain Alert: 8 से 12 फरवरी तक आंधी-तूफान का दौर,भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 फरवरी के एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर एक टर्फ बना हुआ है जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण भारत में मौसमी हलचल बढ़ेगी.

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दिल्ली, राजस्थान से लेकर अरुणाचल प्रदेश-हिमाचल प्रदेश तक बारिश और बर्फबारी का दौर है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक सोमा राय ने बताया कि मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर भारत में तापमान एक या दो डिग्री तक गिर सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना है. बीते दिनों दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था. इसके कारण दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. कई राज्यों में ठंड में भी इजाफा हुआ.

फिर एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 फरवरी के एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर एक टर्फ बना हुआ है जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण भारत में मौसमी हलचल बढ़ेगी. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर-पश्चिमी हिमालय में 8 से 12 या 13 तारीख तक बर्फबारी जारी रह सकती है. अगले कुछ घंटों में अरुणाचल प्रदेश, असम में बारिश के साथ कुछ गरज के साथ मूसलाधार बारिश की हो सकती है.

राजस्थान में सर्दी का दौर जारी

राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. राजस्थान के अनेक भागों में सर्दी का दौर जारी है. कल यानी गुरुवार को जयपुर और कोटा के कई इलाकों में शीतलहर चली. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान निम्नतम न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी. राज्य के सीकर जिले के फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नागौर और लूणकरणसर में न्यूनतम 3.8 डिग्री, करौली में 4.4 डिग्री, दौसा में 5.1 डिग्री और संगरिया में 5.2 डिग्री रहा. राज्य भर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है. इससे पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान दहाई अंक से ऊपर दर्ज किया जा रहा था. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली में 8 से 12 फरवरी के बीच तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा बारिश की भी संभावना है. 13 फरवरी के बाद से एक बार फिर शुष्क मौसम हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >