देश भर में मौसम की करवट, 19 से 24 मई तक गरज चमक और बारिश, तूफानी हवा की चेतावनी

Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकता है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 19 मई के अलावा 22 से 24 मई तक गरज और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 22 मई के दौरान लगातार बारिश हो सकती है.

Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकता है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 19 मई के अलावा 22 से 24 मई तक गरज और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 22 मई के दौरान लगातार बारिश हो सकती है.

बिहार झारखंड समेत पूर्वी भारत में तेज हवा और बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम बिगड़ सकता है. बिहार में 22 से 24 मई तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. ओडिशा में 19 मई के अलावा 22 से 24 मई तक बारिश का अनुमान है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 से 24 मई तक भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वही झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है.

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है. जम्मू-कश्मीर में 19 से 22 मई तक और उत्तराखंड में 20 से 22 मई तक बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 मई को गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 19 से 24 मई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में जारी रहेगी बारिश

दक्षिण भारत में भी मौसम की तल्खी जारी रह सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 20 से 22 मई के दौरान गरज, बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 से 22 मई तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है. तेलंगाना में 19 और 20 मई तक बारिश की संभावना है, जबकि तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

Also Read: भीषण गर्मी, हीट वेव और धूल भरी आंधी… इन राज्यों में और चढ़ेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >