11-12-13-14-15-16 और 17 फरवरी को इन राज्यों में बारिश, मौसम लेगा यू टर्न

Rain Alert: एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 13 फरवरी और 16 से 17 फरवरी के दौरान वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा 16 और 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

Rain Alert: अगले एक सप्ताह में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम फिर बिगड़ सकता है. बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरु हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 11 से 17 फरवरी के बीच मौसम का मूड बिगड़ सकता है. आईएमडी ने अपने अपडेट में कहा है कि ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो सकती है. वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा कई जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमालयी क्षेत्र में एक के बाद एक दो दो पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसमी सिस्टम बदल सकता है. बारिश, बर्फबारी और गरज चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 फरवरी को लक्षद्वीप में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और 13 फरवरी को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 13, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 16 और 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 11, 12 और 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 16 और 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना.

तारीखराज्य/क्षेत्रमौसम की संभावना
11 फरवरीलक्षद्वीपकहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश
11, 12 और 14 फरवरीअरुणाचल प्रदेशबारिश और बर्फबारी की संभावना
13 फरवरीउत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरीकहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश
13, 16 और 17 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादकहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी
16 और 17 फरवरीहिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडबारिश और बर्फबारी
16 और 17 फरवरीपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना

बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 5 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्यियस की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है. वहीं अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 12 फरवरी तक मेघालय और 13 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >