Rain Alert: 14,15,16,17 मई को इन राज्यों में होगी बारिश, आंधी-तूफान का हाई अलर्ट

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम की करवट से लगातार बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि 17 मई तक कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकता है.

Rain Alert: भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. मई महीने में आंधी और बारिश का दौर जारी है. उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली के साथ बारिश का चेतावनी जारी की गई.

सांकेतिक फोटो

उत्तर-पश्चिम इलाकों के अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत अन्य कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

सांकेतिक फोटो

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक्टिव होने के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आईएमडी के मुताबिक आने वाले अगले तीन दिन यानी 17 मई तक कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain imd alert

13 मई से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है. 16 से 17 मई के बीच हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 मई को निकोबार द्वीपसमूह में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.

Imd rain alert

अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

Rain alert

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Rain alert

14 से 16 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

सांकेतिक तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >