25 से 30 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज हवा, जानें इस सप्ताह कहां होगी बारिश

Rain Warning: लगातार सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत और उससे लगे पूर्वी इलाकों में भी इस सप्ताह अनेक जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.

25 से 30 मार्च तक देश के कई राज्यों में मौसम खराब रहने वाला है. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Rain warning

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 26 मार्च से 30 मार्च के बीच कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रह सकता है.

Rain and snowfall warning

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 26, 28 और 30 मार्च को मौसम बदल सकता है. इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Rain warning

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25, 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Rain warning

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 और 28 मार्च को मौसम अचानक बदल सकता है. गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

Rain warning

झारखंड, बिहार और ओडिशा में 27 और 28 मार्च को आंधी-बारिश का असर दिख सकता है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Rain warning

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 29 मार्च तक मौसम सक्रिय रहेगा. 27 मार्च को कुछ इलाकों में ओले, तेज आंधी और 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Rain warning

विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 28 मार्च के बीच गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है. यहां भी 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

Rain warning

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >