राहुल गांधी के ‘हग डिप्लोमेसी’ वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस, लोगों के अलग-अलग रिएक्शन

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के विदेशी नेताओं से गले मिलने पर तंज कसा है. जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Rahul Gandhi on Diplomacy: रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के विदेशी दौरे पर जमकर भडांस निकाला. उन्होंने पीएम मोदी के विदेशी नेताओं को गले लगने पर तंज कसा है. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की कई तरह के प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं.

आइए जानते हैं यूजर्स ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर यूजर्स द्वारा इस वीडियो को पोस्ट और शेयर किया जा रहा है. लाखों लोग इसे लाइक कर रहें है और कमेंट भी दे रहे हैं. कुछ यूजर्स लिख रहें है कि 'अगले पीएम आप ही हो.' कुछ लोग लिख रहे हैं RaGa on और आगे Fire वाली इमोजी लगा रहें हैं. यानी कहना चाह रहे हैं कि RaGa on Fire. वहीं, एक यूजर ने लिखा राहुल गांधी मस्त कॉमेडी मेन'.

glori.diana नाम के यूजर ने लिखा Roasting Smell Good और आगे हंसने की इमोजी लगा दी. राहुल गांधी ने जब मंच पर मौजूद संदीप दीक्षित से गले लगे, तो उन्होंने जो कहा लोग उस पर रिएक्शन दे रहें है. एक यूजर ने लिखा 'That auncle Savagee.. Repllyyy...Meloni samajh kar nhi chipakana thaa...'

ये भी पढ़ें PM मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं'

सोशल मीडिया पर डिप्लोमेसी को लेकर छिड़ी बहस

राहुल गांधी के इस कुछ मिनट के मजाकिया अंदाज ने सोशल मीडिया पर ‘हग डिप्लोमेसी’ बनाम गंभीर विदेश नीति की बहस छेड़ दी है. वीजेपी नेताओं के भी इस बयान सामने आए हैं. जिसमें इसे गरिमहीन बता रहे हैं.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >