राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए मांगे 20000 करोड़ रुपये

Rahul Gandhi Letter PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई बाढ़ के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए व्यापक पैकेज की मांग की है.

Rahul Gandhi Letter PM Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बाढ़ प्रभावित पंजाब में नुकसान का शीघ्र आकलन करके व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए.

16 हजार करोड़ के राहत पैकेज से राहुल नाराज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने 16 सितंबर को लिखे पत्र में यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार द्वारा 1,600 करोड़ रुपये की शुरुआती राहत की जो घोषणा की गयी थी, वह पंजाब के साथ घोर अन्याय है.

राहुल गांधी का दावा, 4 लाख एकड़ से अधिक धान की फसल हो गई नष्ट

राहुल गांधी ने पत्र में कहा, “अपनी हाल की यात्रा के दौरान मैंने बाढ़ से हुई तबाही और नुकसान को देखा. चार लाख एकड़ से अधिक धान की फसल नष्ट हो गई है और 10 लाख से अधिक जानवर मर गए हैं. लाखों लोगों ने, जिनमें अधिकतर हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लोग हैं, अपने घर खो दिए हैं. बाढ़ ने निकट भविष्य में जमीन के विशाल भूभाग को खेती के अयोग्य बना दिया है.”

ये भी पढ़ें: Watch Video: राहुल गांधी ने निभाया वादा, 6 साल के बच्चे को दिलाई नयी साइकिल; जानें पूरा मामला

पंजाब को हुआ को 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान : राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “इस संकट की गंभीरता के बावजूद, मैंने मानवता का सर्वोत्तम पक्ष देखा. विभिन्न समुदाय उन लोगों के पीछे एकजुट होकर खड़े हो गए जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया. लोगों ने अपने घरों को अजनबियों के लिए खोल दिया और उनके पास जो कुछ भी था उसे साझा किया.” उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राहत पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय है. कांग्रेस नेता ने कहा, “अनुमान है कि राज्य को कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. यह संकट एक साहसिक प्रतिक्रिया की मांग करता है. मैं सरकार से नुकसान का शीघ्र आकलन करने और एक व्यापक राहत पैकेज देने का अनुरोध करता हूं.”

15 सितंबर को पंजाब दौरे पर गए थे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 15 सितंबर को पंजाब का दौरा किया था. राहुल गांधी ट्रैकटर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात भी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >