मुस्लिम नेताओं से राहुल गांधी की अपील, अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (23 मई) को पार्टी के मुस्लिम नेताओं से कहा कि वे अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर और मजबूती से उठाएं.

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अगर किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है, तो उसकी आवाज सिर्फ ‘अल्पसंख्यक’ के तौर पर नहीं, बल्कि ‘मुस्लिम’ पहचान के साथ उठाई जानी चाहिए. उन्होंने नेताओं से समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करने की अपील की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और मुस्लिम समाज से जुड़ाव बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.

राहुल गांधी ने पार्टी के मुस्लिम नेताओं से कहा कि वे अपने समुदाय के मुद्दों को खुलकर उठाएं और उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलित, ओबीसी, मुस्लिम या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है, तो उस मुद्दे को संबंधित समुदाय की पहचान के साथ मजबूती से उठाया जाना चाहिए.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, और लिखा कि कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल , अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >