Rahul Gandhi T-Shirt Controversy: राहुल गांधी की टी-शर्ट पर हंगामा, कीमत और ब्रांड जानकर रह जाएंगे दंग

भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, उसी तस्वीर में वही टी-शर्ट नजर आ रही है, जिसे राहुल गांधी पहने दिख रहे हैं. टी-शर्ट के साथ ब्रांड और उसकी कीमत भी दिख रही है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. जिसमें उनके टी-शर्ट की सबसे अधिक चर्चा हो रही है. कड़ाके की ठंड के बीच जिस तरह से राहुल गांधी केवल टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, उसको लेकर बीजेपी ने उनके ऊपर कई तंज कसे हैं. तो दूसरी ओर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें ठंड से डर नहीं लगता है और इसलिए केवल टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. लेकिन राहुल गांधी जिस सफेद टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा में निकले हैं, उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वह काफी महंगी है.

राहुल गांधी के टी-शर्ट की कीमत 41257 रुपये

भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, उसी तस्वीर में वही टी-शर्ट नजर आ रही है, जिसे राहुल गांधी पहने दिख रहे हैं. टी-शर्ट के साथ ब्रांड और उसकी कीमत भी दिख रही है. बीजेपी ने तस्वीर के माध्यम से राहुल गांधी पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस सांसद महंगी कंपनी बर्बरी की टी-शर्ट पहनते हैं. जिसकी कीमत 41257 रुपये है. तस्वीर के साथ बीजेपी ने कैप्शन में लिखा भारत देखो. हालांकि बीजेपी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने पलटवार किया और लिखा, अरे…घबरा गये क्या? भारत जोड़ो यात्रा में जनसैलाब को देखकर. कांग्रेस ने आगे लिखा, मुद्दे की बात करो….महंगाई और बेरोजगारी पर बोलो.

जानें बर्बरी कंपनी के बारे में, जिसकी टी-शर्ट पहनते हैं राहुल गांधी

बर्बरी कंपनी लग्जरी आइटम्स के लिए जाना जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार बर्बरी की गिनती 10 सबसे महंगे ब्रांडों में होती है. बर्बरी ग्लोबल लग्जरी फैशन हाउस है. इसके प्लांट दुनिया के कई देशों में है. जिसमें भारत भी शामिल है.

Also Read: Rahul Gandhi T-Shirt: राहुल गांधी हाड़ कंपाती ठंड में टी-शर्ट पहनकर कैसे रहते हैं?तस्वीर में खुलासा

हरियाणा के करनाल से गुजरी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को हरियाणा के करनाल जिले से होकर गुजरी, जिसमें ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में शामिल हुए. हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी. राहुल गांधी की यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्ति होगी. राहुल गांधी इस दौरान 150 दिनों में 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. जिसमें उन्होंने 12 राज्यों के 52 जिलों का दौरा कर चुके हैं. अब उनकी यात्रा केवल 285 किलोमीटर बची हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >