Rahul Gandhi Speech: ‘अभी बहुत कुछ बदलेगा’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर कसा तंज

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहला भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल के बयान पर भारी हंगामा भी हुआ.

Rahul Gandhi Speech: राहुल गांधी के बयान पर छिड़ी जंग के बीच कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के बयान का बचाव किया और बीजेपी पर पलटवार किया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तंज भी कसा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा, हमसब पर एक बात लागू होती है कि ऊपर वाला दो तरह से आजमाता है. एक तो सबकुछ देकर और दूसरा सबकुछ छीनकर. हम 2014 में हारे, हम 2019 में भी हारे, हमने आत्मचिंतन भी किया, समझा भी और सीखा भी, लेकिन जिस पार्टी (भाजपा) को सब कुछ मिला और अब 2024 में सबकुछ छीन रहा है. उसने कोई सबक नहीं सीखा. ये आज संसद के अंदर और बाहर स्पष्ट हो गया है. पिछले 10 सालों में कैसे उन्होंने अपना व्यापार चलाया, व्हाट्सएप पर झूठ फैलाकर, राहुल गांधी के वीडियो एडिट करके और उन पर बेबुनियाद टिप्पणियां करके. ये 5 साल और 10 साल चला, अब इस देश की जनता ने इसे भारतीय जनता पार्टी को सबक सीखा दिया है. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, आज ये देखकर अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री सदन में थे, और ये देखकर अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री को राहुल गांधी को भी जवाब देना पड़ा. कुछ बदलाव आ रहे हैं, अब बहुत कुछ बदलेगा.

सदन में राहुल गांधी ने दिया जोरदार भाषण

राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए जोरदार भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने मणिपुर, नीट परीक्षा, अग्निवीर योजना और किसान मुद्दे पर जोरदार तरह से सरकार पर वार किया. राहुल गांधी ने तो अग्निवीर को यूज एंड थ्रो मजदूर तक बता दिया. उन्होंने कहा, अग्निवीर के शहीद होने पर भी उन्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलता. जिसपर आपत्ति दर्ज करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी गलत और झूठ फैला रहे हैं. अग्निवीर के शहीद होने पर उसके परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

Also Read: Rahul Gandhi Speech: ‘राहुल गांधी ने संवैधानिक पद का किया अपमान’, बीजेपी ने हिंदू पर दिए बयान के लिए माफी की मांग की

Also Read: Parliament Session: ‘राहुल गांधी ने सदन में बोला झूठ, बयानों की हो जांच’, अमित शाह की मांग पर स्पीकर दे सकते हैं आदेश

राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ

राहुल गांधी ने सदन में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर भी बयान दिया, लेकिन इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी को जमकर घेरा. यहां तक की राहुल गांधी के भाषण के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खड़े हो गए और हिंदू वाले बयान पर आपत्ति दर्ज कराई. सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल ने कहा, सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है. वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत. वह अहिंसा की बात करते हैं. लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं. इस पर सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर जोरदार तरीके से विरोध जताने लगे. राहुल ने कहा, आप हिंदू है ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए. ये इसलिए चिल्ला रहे हैं क्योंकि तीर दिल में जाकर लगा है. इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल से कहा, आप नेता प्रतिपक्ष हैं. इसका ध्यान रखें कि किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना…यह बहुत गंभीर विषय है. राहुल ने कहा, भाजपा, नरेन्द्र मोदी जी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पूरा हिंदू समाज नहीं हैं.

Also Read: Parliament Session: ‘पीएम मोदी से हाथ मिलाते वक्त झुकते हैं’, राहुल गांधी के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला ने किया पलटवार

Also Read: सदन में ‘हिंदू’ पर क्या बोल गये राहुल गांधी… जवाब देने खड़े हो गए पीएम मोदी, प्रियंका गांधी ने दी सफाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >