आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का इकोनाॅमिक सिस्टम बेच दिया है, जिसकी वजह से आम जनता को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा.

Rahul Gandhi : आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं. किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

संविधान पर हमला हो रहा है

रायबरेली में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार संविधान पर हमला हो रहा है. संविधान की रक्षा के लिए हमें सामने आना होगा, लेकिन हम चुप रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि हम वीरा पासी और डॉ आंबेडकर को याद तो करते हैं, लेकिन जिस विचारधारा के लिए वे खड़े थे, उसकी ठीक से रक्षा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला हो रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान कोई साधारण दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह डॉ आंबेडकर, वीरा पासी और महात्मा गांधी की विचारधारा के साथ-साथ केरल के नारायण गुरु और कर्नाटक के बसवन्ना जैसे अनेक समाज सुधारकों के योगदान को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है.राहुल ने बुद्ध, गुरु नानक और कबीर का भी संदर्भ देते हुए कहा कि उनकी आवाज संविधान में मौजूद है. भीड़ ने जब तालियां बजाई तो राहुल गांधी ने कहा कि आप अभी ताली बजा रहे हैं, लेकिन जब संविधान को फाड़ा जाता है, तब आप चुप रहते हैं.

पीएम जनता को विदेश जाने से मना करते हैं और खुद जाते हैं

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से कहते हैं कि आप विदेश ना जाएं, आप सोना ना खरीदें, लेकिन खुद करोड़ों रूपया खर्च कर विदेश जाते हैं. आर्थिक तूफान सिर पर है और प्रधानमंत्री को इसकी चिंता नहीं है. आम जनता को आने वाले दिनों में भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा. राहुल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत और बढ़ेगी. दाल और चावल के दाम कहां जाते हैं. प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और वह खुद हजारों करोड़ रुपये के प्लेन में विदेश जाते हैं.

सरकार उद्योगपतियों का पक्ष ले रही है

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत जनगणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर हर समय संविधान पर हमला कर रहे हैं. गांधी ने कहा कि देश के हितों की कीमत पर अंबानी और अदाणी जैसे बड़े उद्योग समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है.लोकसभा में कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा, चुनाव से पहले कहा जाता था कि पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे.आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तो अंबानी भारत से पेट्रोल विदेश में एक्सपोर्ट कर रहे हैं. अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं,और उस पैसे से वे पीएम नरेंद्र मोदी को फंड देते हैं. यही सच है.राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत का इकोनाॅमिक सिस्टम बेच दिया है. उन्होंने भारत का इकोनाॅमिक सिस्टम अंबानी, अदाणी और अमेरिका को सौंप दिया है. अब जो इकॉनाॅमिक तूफान आने वाला है उससे वे आपको बचा नहीं पाएंगे. वे रोएंगे और कहेंगे कि यह मेरी गलती नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योंकि उन्होंने संविधान को बर्बाद कर दिया है.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, तो ट्रेंड करने लगा Parle

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >