‘सबसे बड़ा OBC’, पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'छोटे-बड़े की मानसिकता बदलना जरूरी'

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री इस बीच अक्सर कह रहे थे देश में सिर्फ दो जातियां हैं - अमीर और गरीब, मगर आज संसद में उन्होंने खुद को ‘सबसे बड़ा OBC’ बताया. कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, किसी को छोटा और किसी को बड़ा समझने की इस मानसिकता को बदलना जरूरी है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में ओबीसी को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में झारखंड दौरे पर आए राहुल गांधी ने ट्वीट किया और पीएम मोदी को ओबीसी मुद्दे पर करारा जवाब दिया. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को छोटे और बड़े की मानसिकता बदलने की सलाह तक डे डाली.

किसी को छोटा और किसी को बड़ा समझने की मानसिकता को बदलना जरूरी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री इस बीच अक्सर कह रहे थे देश में सिर्फ दो जातियां हैं – अमीर और गरीब, मगर आज संसद में उन्होंने खुद को ‘सबसे बड़ा OBC’ बताया. कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, किसी को छोटा और किसी को बड़ा समझने की इस मानसिकता को बदलना जरूरी है. OBC हों, दलित हों या आदिवासी, बिना गिनती के उन्हें आर्थिक और सामाजिक न्याय नहीं दिलाया जा सकता. आखिर में राहु गांधी ने लिखा, मोदी जी इधर उधर की इतनी बातें करते हैं, तो गिनती से क्यों डरते हैं?


Also Read: ‘BJP को 370 तो NDA 400 पार’, PM मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सेट किया टारगेट

पीएम मोदी ने ओबीसी पर संसद में क्या दिया था बयान

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कटाक्ष किया कि विपक्षी दल के सदस्यों के बयानों से उन्हें विश्वास हो गया है कि उसने अर्से तक विपक्ष में बैठने का संकल्प ले लिया है. पीएम मोदी ने ओबीसी की चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस ने ओबीसी के साथ अन्याय किया है, उसने अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के नेताओं का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दिनों कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा की जिन्हें 1987 में नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वीकार करने से कांग्रेस ने मना कर दिया और कारण बताया कि वह संविधान का सम्मान नहीं करते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चिंता जताते हैं कि मोदी सरकार में कितने पदों पर ओबीसी के लोग बैठे हैं. मोदी ने अपनी ओर इशारा करते हुए कहा, उन्हें सबसे बड़ा ओबीसी नजर नहीं आता. कहां आंखें बंद करके बैठ जाते हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के समय राष्ट्रीय सलाहकार परिषद नाम से एक निकाय बनाया गया था, कांग्रेस देखकर बताए कि क्या उसमें एक भी पदाधिकारी ओबीसी से था.

Also Read: ‘पता नहीं प्रधानमंत्री जी को क्या हो गया? वे थक गए हैं’, शशि थरूर ने पीएम मोदी पर कसा तंज

कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा गया लेकिन फिर ‘एकला चलो रे’ करने लग गए : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन की ओर इशारा करते हुए कहा, कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा गया लेकिन फिर ‘एकला चलो रे’ करने लग गए. कांग्रेस के लोगों ने नया-नया मोटर मैकेनिक का काम सीखा है और इसलिए एलाइनमेंट का ज्ञान तो उन्हें हो गया होगा लेकिन मैं देख रहा हूं कि अलायंस का ही एलाइनमेंट बिगड़ गया. इनको अपने इस कुनबे में अगर एक दूसरे पर विश्वास नहीं है तो ये लोग देश पर विश्वास कैसे करेंगे. हमें देश के सामर्थ्य पर, लोगों की शक्ति पर, भरोसा है.

Also Read: ‘एक ही प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस का हो रहा बेड़ा गर्क’, PM Modi ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >