मोदी सरकार पर हमला करने के लिए राहुल गांधी ने शुरू किया अपना चैनल

India china face off : चीन और भारत के बीच पूर्वी लद्दाख (ladakh clash) में जारी तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) केंद्र की मोदी सरकार ( modi govt) पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं. वे ट्वीट करके पीएम मोदी ( pm narendra modi) को इस तनाव के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना एक ‘टेलीग्राम' चैनल शुरू किया है, जिसके माध्यम से वह जल्द ही लोगों से सीधे जुड़ना शुरू कर देंगे.

India china face off : चीन और भारत के बीच पूर्वी लद्दाख (ladakh clash) में जारी तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) केंद्र की मोदी सरकार ( modi govt) पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं. वे ट्वीट करके पीएम मोदी ( pm narendra modi) को इस तनाव के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना एक ‘टेलीग्राम’ चैनल शुरू किया है, जिसके माध्यम से वह जल्द ही लोगों से सीधे जुड़ना शुरू कर देंगे.

‘टेलीग्राम’ चैनल संदेश भेजने वाला एक एप्पलिकेशन (ऐप) है, जहां सिर्फ एडमिन ही संदेश भेज और देख सकता है. यह चैनल सार्वजनिक संदेश को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम है. सूत्रों ने बताया कि श्री राहुल गांधी, संसद सदस्य का आधिकारिक (टेलीग्राम) चैनल जल्द ही सत्यापित हो जाएगा. उनके टेलीग्राम चैनल से अभी तक करीब 3,500 सदस्य जुड़े हुए हैं.

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जनता तक पहुंचने के लिए प्रत्यक्ष रूप से संदेश पहुंचाने का तरीका अपना रहे हैं, जबकि वह सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक का उपयोग सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने के लिए करते रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है.

Also Read: Breaking News : एशिया में अपनी सेना भेजेगा अमेरिका, चीन की हेकड़ी होगी कम
पेट्रोल की कीमत को लेकर राहुल हमलावर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी को लेकर पिछले दिनों नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना महामारी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को ‘अनलॉक’ कर दिया है. उन्होंने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें “अनलॉक” कर दी हैं.

सवाल पूछने पर विपक्ष राष्ट्र विरोधी हो जाता है तो क्या 2004-14 के दौरान भाजपा भी यही थी: कांग्रेस

कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए सवाल किया कि अगर अब सवाल पूछने पर विपक्ष राष्ट्र विरोधी है तो क्या 2004 से 2014 के दौरान भाजपा राष्ट्र विरोधी थी. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि अगर भाजपा चाहती है कि विपक्ष सरकार से सवाल नहीं करे तो प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भाजपा के व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >