Rahul Gandhi House: शीला दीक्षित का आवास होगा राहुल गांधी का नया ठिकाना, बेटे संदीप के बनेंगे किरायेदार

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था, जो 12 तुगलक लेन में स्थित था. बंगला खाली करने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ रही है. गौरतलब है कि आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नया ठिकाना दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आवास हो सकता है सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि राहुल गांधी दीक्षित के घर में अपना सामान शिफ्ट कर सकते हैं. राहुल फिलहाल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रह रहे हैं.

बी2 निजामुद्दीन ईस्ट में है शीला दीक्षित का घर

मालूम हो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का घर बी2 निजामुद्दीन ईस्ट में स्थित है. जहां फिलहाल शील दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित रह रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी फिलहाल अपने घर को उसीमें स्थानांतरित करने की प्रतैयारी में हैं. हालाकि, अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और यह सुरक्षा की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा क्योंकि राहुल गांधी को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है.

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को खाली कर दिया था अपना सरकारी बंगला

मालूम हो राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था, जो 12 तुगलक लेन में स्थित था. बंगला खाली करने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ रही है. संसद से अयोग्य ठहराने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था.

Also Read: महाराष्ट्र में शिवसेना और NCP में टूट के बाद कांग्रेस में हलचल तेज, एकजुट करने में जुटे खरगे और राहुल गांधी

शीला दीक्षित के बेटे के किरायेदार होंगे राहुल गांधी

सूत्रों ने यह भी कहा कि सुरक्षा एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बाद, राहुल संदीप दीक्षित के किरायेदार होंगे और वह हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित 1,500 वर्ग फुट के फ्लैट के किराए के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.

मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की चली गयी सांसदी

गौरतलब है कि गुजरात की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. मोदी सरनेम मामले में सुनवाई करते हुए गुजरात के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. मालूम हो राहुल गांधी इसको लेकर गुजरात हाई कोर्ट में याचिका भी दायर कर चुके हैं, जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >