Rahul Gandhi से मिलने संसद आए किसानों को गेट पर रोका, जानें फिर क्या हुआ?

Rahul gandhi News: राहुल गांधी ने किसान नेताओं को संसद बुलाया। लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। जिसपर राहुल गांधी भड़क गए. बाद में किसान नेताओं को एंट्री मिल गई.

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई किसान नेताओं को मिलने के लिए 24 जुलाई को संसद में बुलाया. बुधवार को संसद भवन पहुंचे किसान नेताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो राहुल गांधी भड़क गए. उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों को मुलाकात के लिए संसद में बुलाया था. लेकिन ये लोग किसानों को संसद में आने नहीं दे रहे हैं. शायद ऐसा केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि वे किसान हैं. सरकार उन्हें अंदर नहीं देखना चाहती. राहुल गांधी के कड़े ऐतराज के बाद किसान प्रतिनिधि मंडल को अंदर जाने की अनुमति मिल गई. 

राहुल गांधी से 11 बजे मिलते किसान नेता

राहुल गांधी और किसान नेताओं की मुलाकात सुबह करीब 11 बजे संसद भवन परिसर में होनी थी. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि किसान नेता राहुल गांधी से मिलकर अपनी पिछली चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाने के लिए कहने वाले थे. इस बीच बड़ी जानकारी ये है कि किसानों ने एक बैठक में फैसला किया है कि वे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे. इसी के साथ ही वे नए आपराधिक कानूनों का भी विरोध करने के लिए इसकी प्रतियां को जलाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janardan pandey

जनार्दन पांडेय प्रभात खबर डिजिटल में रेजिडेंट एडिटर हैं. पिछले 14 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और न्यूज रूम, डिजिटल रणनीति और ऑडियंस ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे अमर उजाला, न्यूज18 और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में नए प्रयोग, AI, सॉल्यूशन जर्नलिज्म और मीडिया इनोवेशन उनके पसंदीदा विषय हैं. साल 2024 में उन्हें एक्सचेंज4मीडिया के 40 अंडर 40 सम्मान से सम्मानित किया गया. वे इंडो जर्मन जर्नलिज्म कनेक्ट फेलो भी रह चुके हैं.

जनार्दन दो पुस्तकों के लेखक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखी उनकी पुस्तक 'बिहार जनादेश 2025: NDA की प्रचंड जीत की पूरी कहानी' और "Rewiring Trust in Journalism" हैंडबुक को व्यापक सराहना मिली. वे समय समय पर डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता और बदलती तकनीक पर लिखते हैं और पत्रकारों को प्रशिक्षण भी देते हैं। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >