Rahul Gandhi in London : राहुल गांधी अचानक विदेश क्यों गए? बीजेपी के सवाल का कांग्रेस ने दिया ये जवाब

Rahul Gandhi in London : राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने सवाल उठाया. इसके बाद कांग्रेस की ओर से जवाब आया. कांग्रेस ने कहा कि राहुल भांजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं. पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय हमेशा की तरह अपनी गंदी चालें चल रहा है. राहुल लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे.

Rahul Gandhi in London : कांग्रेस ने मंगलवार को राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी द्वारा सवाल उठाने के बाद प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी भांजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही स्वदेश लौटेंगे. राहुल गांधी की भांजी और प्रियंका गांधी वाड्रा की पुत्री मिराया ब्रिटेन में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं.

राहुल गांधी बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? अमित मालवीय का सवाल

बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले गांधी के देश से “बार बार बाहर जाने” को लेकर हमला बोला था. मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, “राहुल गांधी पिछले हफ्ते गुप्त रूप से छुट्टी मानने के लिए विदेश दौरे पर थे. अब, वह फिर से एक और अज्ञात स्थान पर विदेश चले गए हैं.” उन्होंने कहा, “वह बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के रूप में, उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना होगा.”

जल्द ही वापस आएंगे राहुल गांधी: पवन खेड़ा

सोशल मीडिया पर ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं. हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उनकी फ्लाइट का शेड्यूल नई दिल्ली-बहरीन-लंदन था. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय अपनी घटिया चालों पर कायम है. वह और कुछ नहीं जानता. राहुल गांधी अपनी भांजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >