PHOTO : राहुल गांधी का बढ़ई वाला अंदाज, फर्नीचर की दुकान में आरी-हथौड़ा चलाया, देखें तस्वीर

दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर राहुल गांधी ने बढ़ई भाइयों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं. देखें कुछ खास तस्वीरें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दरअसल, गुरुवार को दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में लकड़ी के कारीगरों से उन्होंने मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

राहुल गांधी की इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ सहित कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की गई. इन तस्वीरों में वह लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात के साथ उनके औजार भी इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं. तस्वीर में नजर आ रहा है कि राहुल गांधी कारीगरों से उनका हर हाल जानना चाहते हैं.

इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की. ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं – मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की.

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी करने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी. ऐसी मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब भी जारी है.

पिछले दिनों उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी जिसके बाद बीजेपी ने उनपर हमला किया था. राहुल गांधी ने सिर पर एक ट्रॉली उठाई थी जिसपर पहिया लगा हुआ था. इस ट्रॉली को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था और कई मीम्स बनाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >