Rahul Gandhi Germany Visit: राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर बवाल, बीजेपी के हमले पर बोलीं प्रियंका- प्रधानमंत्री आधा समय विदेश में बिताते हैं, फिर…

Rahul Gandhi Germany Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर जाने वाले हैं. राहुल के दौरे पर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है. इधर बीजेपी के हमले पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधे समय तक विदेश दौरे पर ही रहते हैं, तब कोई सवाल नहीं उठाया जाता है. राहुल की यात्रा पर सवाल क्यों उठाया जा रहा है?

Rahul Gandhi Germany Visit: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित जर्मनी दौरे को लेकर बीजेपी द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना आधा कामकाजी समय विदेश में बिताते हैं तो फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं.

बीजेपी का काम केवल राहुल गांधी का इमेज खराब करना है: गौरव गोगोई

राहुल गांधी के जर्मनी दौरे की BJP द्वारा आलोचना करने पर कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने कहा, BJP और PM मोदी के पास राहुल गांधी के कल उठाए गए सवाल का जवाब नहीं है. सदन के अंदर विपक्ष के नेता ने एक बहुत जरूरी सवाल उठाया कि सरकार ने CCTV फुटेज हटाने से जुड़ा कानून क्यों बदला. BJP सरकार मशीन से पढ़ी जा सकने वाली वोटर लिस्ट को पब्लिक क्यों नहीं करना चाहती- ये अभी के मुद्दे हैं…लोकतंत्र खतरे में है. जब BJP के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं है, तो उनके पास सिर्फ उन्हें कन्फ्यूज करने और उनकी इमेज खराब करने का ही रास्ता है. वे अपना काम करते रहेंगे. राहुल गांधी और कांग्रेस संविधान की रक्षा और आम आदमी के वोट की सुरक्षा के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे.

15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के साथ ही जर्मन सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे.

राहुल गांधी ने एलओपी यानी लीडर ऑफ पर्यटन हैं : शहजाद पूनावाला

राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर बीजेपी ने सवाल उठाया है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट किया, एक बार फिर विदेश नायक वही कर रहे हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं. विदेश दौरे पर जा रहे हैं. संसद 19 दिसंबर तक चलेगी, लेकिन खबरों के मुताबिक राहुल गांधी 15-20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एलओपी यानी लीडर ऑफ पर्यटन हैं.

ये भी पढ़ें: Watch : उनकी खबरें होती हैं बेकार, राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर कंगना रनौत का तंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >